देश

national

प्रतीक्षालय ध्वस्त करने वाले ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग

Saturday, December 24, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने डीएम को भेजा ज्ञापन

ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय प्रतीक्षालय को नियमविरूद्ध ध्वस्तीकरण को लेकर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराये जाने की मांग को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम संबोधित करते हुये तहसीलदार सदर श्याम मणि त्रिपाठी को सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि सन 1968 से स्थापित जिला का प्रथम नेहरू महाविद्यालय में वर्तमान स्थिति में लगभग 5000 छात्र-छात्रायें अध्यनरत है। 35 वर्ष पूर्व छात्रों की असुविधा को देखते हुये छात्रसंघ व नगर पालिका की पहल पर भीषण गर्मी व बरसात को दृष्टिगत रखते हुये नगर पालिका द्वारा प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था। जिससे हजारों छात्र व यात्री लाभान्वित हो रहे थे। वर्तमान में कालेज के सामने नाली निर्माण का कार्य नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा है। जिस कार्य के ठेकेदार द्वारा षडयंत्रपूर्वक बिना बजह गैर कानूनी ढंग से प्रतीक्षालय को जे.सी.बी.मशीन से ध्वस्त कर दिया गया जो कि अत्यंत निंदनीय कृत्य है। अतएव छात्र- छात्राओं व अभिभावकों की असुविधा को दृष्टिगत रखते हुये प्रतीक्षालय का यथास्थान पक्का निर्माण उक्त ठेकेदार के द्वारा ही कराया जाये। एवं साथ ही नाजायज तरीके से प्रतीक्षालय को गिराने के जुर्म में कथित ठेकेदार पर एफ.आई.आर. दर्ज कराने की मांग उठायी गयी। कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन से कार्यवाही न किये जाने की दशा में कांग्रेस कमेटी छात्रों व आम नागरिक के साथ मिलकर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देते समय पूर्व नगराध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, संजय जाटव, प्रदीप रिछारिया, अजय प्रताप सिंह तोमर, रामनरेश दुबे आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'