इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। निकाय चुनाव को लेकर आगामी समय में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पादित की जायेगी। इसके निर्वाचन के लिए प्रशासन जहां एक ओर तैयारियों की बारीकी से जांच कर रहा है तो वहीं निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल व शान्ति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में जुटने वाले कर्मियों को भी पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार निर्देश जारी किये जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स का वार्षिक निरीक्षण किया गया। एसपी ने मेस, बैरिक, मालखाना, जीडी कार्यालय तथा शस्त्रागार का निरीक्षण कर साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को चेक किया गया। एसपी ने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही दंगा नियंत्रण ड्रिल में उपकरणों को चलवाकर अभ्यास किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी महरौनी, प्रतिसार निरीक्षक, रीडर एसपी, पीआरओ एसपी आदि मौजूद रहे।

Today Warta