देश

national

बाइक शोरूम से नकदी समेत अन्य सामान किया पार

Friday, December 23, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

सिराथू,कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के सैनी कस्बा में स्थित बाइक शोरूम में छत से कूदकर अंदर पहुंचे चोरों ने नकदी समेत अन्य सामान पार कर दिया। शोरूम मालिक ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर नवावा का मजरा चैरासी गांव के रहने वाले राहुल कुमार पुत्र किशोरी लाल ने सैनी कस्बे में पिछले कई वर्षो से बाइक शोरूम खोल रखी है। राहुल ने सैनी पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के हवाले से बताया की गुरुवार की शाम शोरूम बंद कर करके घर चला गया। बीतीरात आए चोरों ने छत के सहारे शोरूम में घुसकर काउंटर में रखे नकदी समेत मोबाइल,लैपटॉप सहित अन्य सामान पार कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब शोरूम मालिक एजेंसी पहुंचे तो शोरूम का ताला टूटा व सामान बिखरा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शोरूम की जांच पड़ताल कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

बांस के सहारे छत में चढ़ा था शातिर चोर

कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के नवावां का मजरा चैरासी गांव निवासी राहुल कुशवाहा पुत्र किशोरी लाल कुशवाहा पिछले कई वर्षों से सैनी में हीरो की एजेंसी चला रहे हैं। भुक्तभोगी राहुल के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोर बांस लगाकर छत में चढ़ा और फिर छत के जीना में लगे एलुमोनियम के दरवाजे को तोड़ कर नीचे उतरा। शातिर ने एजेंसी के काउंटर में रखे लगभग 50 हजार रुपए की नगदी व काउंटर पर ही रखे लैपटॉप और एक कीमती मोबाइल फोन को अपने साथ उठा ले गया। रोज की तरह शुक्रवावार की सुबह 10 बजे जब राहुल एजेंसी अपने एजेंसी पहुंचे तो बिखरा हुआ समान देख उसके होश उड़ गए। राहुल ने आनन-फानन घटना की जानकारी सैनी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात

हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे यह पूरी चोरी की वारदात कैद हो गई। जिसके आधार पर अब पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

सैनी कोतवाल बोले जल्द पकड़ा जाएगा चोर

सैनी कोतवाल भुवनेश चैबे ने बताया कि हीरो एजेंसी में एक मोबाइल फोन और कुछ आॅटो पार्ट्स का सामान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किया गया है। एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरों के जरिए चोर की पहचान की जा रही है और जल्द ही दोषी को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'