देश

national

बांसी नगर में हुआ मुनि संघ का प्रभावनापूर्ण मंगल प्रवेश, द्वार-द्वार सजी रंगोली

Monday, December 5, 2022

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

प्रभु के चरणों में सर्वस्व न्योछावर में ही जीवन का कल्याण: मुनि सुधासागर

ललितपुर। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के प्रभावक शिष्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री सुधासागर महाराज ससंघ का सुबह बांसी नगर में प्रभावनापूर्ण मंगल प्रवेश हुआ स्वयंसेवकों ने दिव्यघोष के साथ मुनि श्री की अगुवाई की। नगर में द्वारे-द्वारे रंगोली सजाई गई श्रद्धालुओं ने पादप्रक्षालन कर आरती उतारी और आशीर्वाद ग्रहण किया। मुनि सुधासागर महाराज अपने संघस्थ पूज्यसागर महाराज एलक धैर्यसागर महाराज एवं क्षुल्लक गम्भीरसागर महाराज के साथ प्रात:काल ग्राम भौरसिल से पद विहार हुआ उनके साथ सैकडों की संख्या में श्रावक श्राविकाए ललितपुर से पद विहार करते हुए चल रहे थे। ज्यो ही नगर सीमा में प्रवेश हुआ जैन जैनेतर समाज के धर्मालुजनों ने मुनिश्री के दर्शन किए। जैन मंदिर पहुचने पर मुनिश्री की जैन समाज के पदाधिकारियों एवं श्रावकों ने पादप्रक्षालन कर आरती उतारी और आशीर्वाद लिया। मुनिश्री ने नगर के प्राचीन जैन मंदिर में चमत्कारिक पाश्र्वनाथ भगवान की मनोज्ञ प्रतिमा के दर्शन किए। मंदिर प्रांगण में श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ने धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा प्रभु के चरणों में सर्वस्व न्योछावर में ही जीवन का कल्याण है उन्होनेे कहा जिस प्रकार जीवन में कुछ पाने के लिए सब कुछ दाव पर लगाते हैं वैसा ही प्रभु की भक्ति में करना चाहिए। मुनि धर्म को श्रेयस्कर बताते हुए कहा जीवन की श्रेष्ठता इसी में है और यही वह मार्ग है जो कल्याणकारी है। धर्मसभा के पूर्व बांसी जैन समाज ने मुनि श्री के चरणों में श्रीफल अर्पित कर श्री जैन समाज द्वारा नवनिर्मित श्री चैतन्य चमत्कारिक पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के आगामी 9 दिसम्बर से सम्पन्न होने वाले श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सानिध्यता एवं मार्गदर्शन के लिए आर्शीवाद ग्रहण किया। गौरतलव रहे कि मुनि श्री सुधासागर महाराज मुनि अभिनंदनोदय तीर्थ से चातुर्मास के उपरान्त प्रभावना पूर्वक मंगल पदविहार बांसी के लिए हुए उनके साथ पदविहार में सैकडों धर्मालुजन सम्मलित हुए। मुनिश्री के सानिध्य में नेशनल हाईवे स्थित ग्राम रोडा पर दो नवीन जिनालयों की आधारशिला श्रावक श्रेष्ठी परिवारों ने रखकर मंदिर निर्माण का संकल्प लिया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'