अहमदाबाद। गुजरात में दो चरणों में मतदान हुआ है। इनमें से पहले चरण में 19 जिलों की 89 और दूसरे चरण में गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान हुआ है। इस तरह कुल 182 सीटों पर मतदान हुआ है। वहीं, पहले चरण में लगभग 63.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य में बहुमत की सरकार बनाने के लिए 92 सीटों की जरूरत होगी। वहीं, रिपब्लिक पी-मारक्यू ने सर्वे के बाद अपने एग्जिट पोल में दावा किया है कि गुजरात में भाजपा को 128 से 148 सीटें और कांग्रेस को 30 से 42 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, यहां आम आदमी पार्टी को दो से 10 सीटें ही मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य को तीन सीट मिल सकती है।
जन की बात ने जारी किया एग्जिट पोल
वहीं, जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में दावा किया है कि गुजरात में भाजपा 117 से 140 सीटें जीत सकती है।वहीं, कांग्रेस को वहां 35 से 51 सीटें मिल सकती है। वहीं, यहां आम आदमी पार्टी को 6 से 13 सीटें मिल सकती हैं। टीवी9 आॅन द स्पॉट ने गुजरात में 9100 लोगों से बात की। इसमें दावा किया गया है कि गुजरात में फिर से भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा को 128 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में 45 सीटें जा सकती हैं। इस बार पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप को केवल चार सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में पांच से सात सीटें जीत सकती हैं।
राज्य में तीसरी पार्टी बनकर उभरी आम आदमी पार्टी
पिछले 27 सालों से भारतीय जनता पार्टी गुजरात की सत्ता में काबिज है। आम तौर पर राज्य में भाजपा और कांग्रेस ही मुख्य रूप से लड़ाई में होती थी, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने राज्य में चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। पिछले कई महीनों से आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बेहद आक्रामक होकर राज्य में प्रचार किया है।

Today Warta