देश

national

बिदांव में बने बृहद गौशाला की जांच करने पहुंचे सीडीओ

Thursday, December 22, 2022

/ by Today Warta


राकेश केसरी
 गौशाला की एक दिन भी नहीं टिक पाई थी कटीले तार की बाउंड्री, सीडीओ ने सिडको के प्रोजेक्ट मैनेजर को आरसीसी पिलर व जाली लगाने का दिए निर्देश,
एक करोड़ 20 लाख की लागत से बनाया गया था  बिदांव में स्थाई गौशाला
कौशाम्बी। विकासखंड कौशाम्बी के बिदांव गांव में बृहस्पतिवार को लोगों की शिकायत पर सीडीओ जांच करने पहुंचे। वहीं सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गौशाला में बनाई गई कटीले तार की बाउंड्री को लेकर शिकायत की। सीडीओ ने सिडको के प्रोजेक्ट मैनेजर को जमकर फटकार लगाई। बिदांव गांव में 1 साल से बन रहे एक करोड़ 20 लाख की लागत से गौशाला का निर्माण 2 महीने पहले पूरा हो गया था। जिसमें 1 महीने पहले अन्ना मवेशियों को संरक्षित किया गया था गौशाला में बनाई गई कटीले तार की बाउंड्री को तोड़कर मवेशी रात में भाग गए थे। गांव के प्रधान पंचम लाल व जिला पंचायत सदस्य गया प्रसाद ने डीएम से शिकायत किया था कि गौशाला का निर्माण करने वाले ठेकेदार ने काम मानक के अनुरूप नहीं किया,बाउंड्री में लगाए गए लोहे के एंगल महज 9 इंच ही गाड़ा था किसी तरह ऊपर से सीमेंट लगाकर कटीली तार लगा दी गई। जिसे जानवर तोड़कर फरार हो गए थे,उसी की जांच करने बृहस्पतिवार को सीडीओ पहुंचे उनके साथ खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार एडीओ पंचायत जितेंद्र शुक्ला, ग्राम सचिव निखिल कुमार, जेई अरुण कुमार मौर्या, की मौजूदगी में निरीक्षण किया जिसमें काफी खामियां मिली सीडीओ ने काम कर रहे ठेकेदार के प्रोजेक्ट मैनेजर को जमकर फटकार लगाई और निर्देश दिया कि ग्राम प्रधान की देखरेख में इसमें आरसीसी के पिलर व जाली लगाकर 1 महीने के अंदर गौशाला को चालू करवाएं नहीं तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 1 महीने के बाद बृहद गौशाला को ग्राम पंचायत के हैंडओवर करने के लिए कहा है। बतां दें कि बिदांव गांव में 500 मवेशियों की क्षमता वाले 1 करोड़ 20 लाख की लागत से बने बृहद गौशाला का निर्माण करा रहे ठेकेदार की अनियमितता व गुणवत्ता को लेकर ग्राम प्रधान पंचम लाल, जिला पंचायत सदस्य गया प्रसाद व गांव के चंद्रपाल, धनराज सिंह, हीरालाल, बैजनाथ त्रिपाठी, विश्वनाथ त्रिपाठी, शंकर लाल विश्वकर्मा, रामकृपाल, बब्बू सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, जंग बहादुर, मान सिंह, ज्ञान सिंह, अमर सिंह, राज कुमार, शिव कुमार, रामबाबू आदि किसानों ने लिखित शिकायत की थी। इन्हीं की शिकायत पर बृहस्पतिवार को सीडीओ जांच करने पहुंचे। इसके बाद कोसम इनाम में बन रहे वृहद गौशाला को भी देखने पहुंचे लेकिन वहां गौशाला का काम बंद मिला। वहां भी सीडीओ  काम की गुणवत्ता पर संतुष्ट नहीं दिखे। इसके बाद कोसम इनाम के सामुदायिक भवन का भी निरिक्षण किया।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'