राकेश केसरी
कौशाम्बी। ग्राम प्रधान श्रीमती कोमल पत्नी जय प्रकाश पटेल ग्राम अहिरारा तहसील सिराथू की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सिराथू को कार्रवाई का निर्देश दिया है। ग्राम प्रधान द्वारा 20 दिसम्बर को दिये शिकायती पत्र का हवाला देते हुए ग्रामसभा अहिरारा में गाटा संख्या-376 व 377 बंजर तथा गाटा संख्या-375 आबादी दर्ज है। बंजर भूमि संख्या 376 व 377 पर गाँव के फूलचन्द्र केशरवानी पुत्र स्व0 छेदीलाल केशरवानी व संदीप केशरवानी पुत्र फूलचन्द्र केशरवानी वर्तमान निवासी कल्यानपुर मौजा अहिरारा द्वारा अवैध कब्जा करके भट्टा व्यवसाय के लिए उपयोग कर रहे हैं, जिसकी कई बार शिकायत करने पर भी उपरोक्त जमीन पर कब्जा बनाये हुए हैं, उक्त गाटा संख्या को मुक्त कराया जाय, जिससे इस भूमि का उपयोग सौन्दर्यीकरण खेल-कूद, बरात घर के लिए हो सके। जिलाधिकारी ने एसडीएम को यह भी निर्देशित किया है कि प्रकरण की स्थलीय एवं अभिलेखीय जाँच कराकर ग्रामसभा की भूमि से अवैध कब्जे को हटवायें। अन्यथा स्थिति में अतिचारियों के विरूद्ध विधिसम्मत् कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से विलम्बतम् 3 दिवस में अवगत करायें।

Today Warta