देश

national

सीओ ने पुजारी का खत्म कराया अनशन

Friday, December 23, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

मंदिर निर्माण एन एच ए आई के जिम्मे,देखभाल करेंगे पुजारी

सिराथू,कौशाम्बी। सिराथू तहसील के कसिया स्थित हनुमान मंदिर के राष्ट्रीय राजमार्ग के चैड़ीकरण की जद में आने पर मंदिर के विस्थापित करने का कार्य शुरू होने पर मंदिर के पुजारी ने अपनी मांगे न मानने पर सोमवार से अनशन पर बैठ गए थे जिस पर एस डी एम सिराथू और एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता हुई लेकिन पुजारी अपनी बात पर अडिग रहते हुए अनशन जारी रखे हुए थे। जिस पर गुरुवार की रात्रि सिराथू सीओ केजी सिंह ने पुजारी प्रवीण कुमार पांडेय से बात करते हुए उन्हे समझा कर इस बात पर राजी कर अनशन खत्म कराया की मंदिर का निर्माण एनएचएआई ही कराएगी जिसमें गुणवत्तापूर्ण सामान व मानक का ध्यान रखेगी। निर्माण कार्य के देखरेख की जिम्मेदारी पुजारी के जिम्मे रहेगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'