देश

national

किसानों के मसीहा थे चैधरी चरण सिंह - इमरान रिजवी

Friday, December 23, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

सरायअकिल,कौशाम्बी। कस्बे में पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा चैधरी चरण सिंह की 120 वीं जयंती पूर्व जिला अध्यक्ष इमरान हैदर रिजवी की अध्यक्षता में  मनाई गई। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के चित्र पर फूल माला डालकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान हैदर रिजवी ने कहा कि चैधरी चरण सिंह ने अपने जीवन काल में किसानों के प्रति समर्पित थे। केंद्र व प्रदेशके किसानों को उनका उनका हक देने का काम किया था। सरकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाया। उनके द्वारा तमाम योजनाओं का लाभ पाने वाले आज भी देश का किसान उनको भुला नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि चैधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे और वह किसानों के हक की लड़ाई जमीन से लेकर सदन तक लड़ी तथा उनके हक को दिलाने का काम किया। श्री रिजवी ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। पार्टी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर किसानों मजदूरों एवं समाज के सभी वर्गों को पार्टी में जोड़ने का काम करें।इस मौके पर नजमुल हसन रिजवी, अशरफ हुसैन, क्रांतिकारी अब्दुल कवी, जग लाल कोरी, राजेश सिंह पटेल, रामप्रकाश गौतम, एहसान हैदर रिजवी,  रविश रिजवी, अली मेहंदी, सलमान रिजवी, चमन शेख आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'