राकेश केसरी
कौशाम्बी। विकासखंड कौशाम्बी के मझियारी चक एलई रोशन में पंचायत सहायक के पद पर महिला कौशकी दक्ष की तैनाती थी। लेकिन तैनाती के कुछ दिनों बाद उनकी शादी मंझनपुर के भड़ेसर में हो गई थी,इस लिए इस्तीफा दे दिया। इसी तरह मेंडुवा सलेमपुर में नवनीत कुमार की पंचायत सहायक की तैनाती थी। लेकिन वह दिल्ली में रह कर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं इस लिए इस्तीफा दे दिया। उनके पिता प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर है।

Today Warta