इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
विद्यालय प्रवन्धन समिति प्रा.वि. तेरा का गठन
ललितपुर। प्राथमिक विद्यालय तेरा में विद्यालय प्रवन्धन समिति का गठन सर्व सम्मति से किया गया। विद्यालय में पूर्व सूचना के अनुसार सभी अभिभावक उपस्थित हुए। सर्वप्रथम सभी अभिभावकों को प्रिया दुवे ने प्रवन्धन समिति के बारे विस्तार से बताया गया। सभी को बताया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप विभिन्न योजनाओं का सही तरीके से विद्यालय में क्रियान्वयन करना समिति का कार्य होता है। बैठक में नरेन्द्र सिंह गोर ने प्रस्ताव रखा कि शिवराम सिंह को अध्यक्ष बनाया जाय। जिसका उपस्थित सभी लोगो ने समर्थन किया। सूरज सिंह ने प्रस्ताव रखा कि क्रांति नरेन्द्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया जाय। जिसका उपस्थित लोगों द्वारा समर्थन किया गया। इसके बाद सर्व सम्मति से जगभानं सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, साधना, अर्चना, बद्री प्रसाद, संतोष, मूलचंद, मानकुंवर, रेखा, ममता, बेनीबाई, एवम बडेराजा, तनुज जैन, मंजू सेन नामित सदस्य चुने गए लोग सदस्य चुने गए। बैठक में इ.प्र. प्रिया दुवे, भगवत सिंह बैस, प्राची चौरसिया, शिवनारायण शर्मा, अरविन्द सिंह, रानी, सरोज, रामलली, हरवाई, सूरज सिंह, बलु कुशवाहा, शिवलाल, गब्बर सिंह, पंकज सिंह, अनुज राजा, रामकिशन नामदेव, ब्रज सेन, कमलेश, रैना, सपना, कमला, संजीव आदि अनेक लोग उपस्थित रहे। संचालन प्रिया दुवे ने किया।

Today Warta