इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जेल तिराहा के पास स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर एकत्रित हुए। जहां कांग्रेसियों ने संविधान निर्माता व भारतरत्न से सम्मानित डा.भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान कांग्रेसियों ने अंबेडकरजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डा.भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि अंबेडकरजी विपुल प्रतिभा के छात्र थे। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियां प्राप्त कीं तथा विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में शोध कार्य भी किये थे। व्यावसायिक जीवन के आरंभिक भाग में वे अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे एवं वकालत भी की तथा बाद का जीवन राजनीतिक गतिविधियों में अधिक बीता था। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अंबेडकरजी भारत की स्वतंत्रता के लिए प्रचार और चर्चाओं में शामिल हो गए थे और पत्रिकाओं को प्रकाशित करने, राजनीतिक अधिकारों की वकालत करने और दलितों के लिए सामाजिक स्वतंत्रता की वकालत की और भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। कांग्रेस के अन्य वक्ताओं ने अंबेडकरजी के बनाए संविधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कहा कि कांग्रेस पार्टी अंबेडकरजी के बनाए संविधान की रक्षा के लिए सदैव सजग हैं और हमेशा बाबा साहब के सिद्धांतों का अनुसरण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश के सभी लोगों को अंबेडकर जी के बनाए संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह, राकेश एड, पवन विश्वकर्मा, असलम खान, अशोक कुमार स्वर्णकार, सुनील जैन, शाहबुद्दीन खान, तुलसी कुशवाहा, संजय जाटव, कुलदीप पाठक, अजय कुशवाहा, मिलन वर्मा, अशोक कुमार पंथ, महेंद्र कुमार, श्यामसुंदर सिरोठिया, राहुल सेन, मुकेश साहू, हरीश सूरी, आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहें।