देश

national

अभाविप ने मनाया सामाजिक समरसता एवं इकाई गठन

Tuesday, December 6, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पूरे जिले के 21 कैंपस में सामाजिक समरसता का कार्यक्रम संपन्न हुए। जिसमें 16 इंटर कॉलेज एवं 5 महाविद्यालय में संगोष्ठी हुए एवं पूर्व संध्या पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी। तदोपरांत खिचड़ी वितरण के साथ ही साथ ललितपुर नगर इकाई का गठन हुआ। जिसमें सत्र 2022-23 के लिए नगर अध्यक्ष डा.संदीप श्रीवास्तव एवं नगर मंत्री रोहित मिश्रा को बनाया गया। इस दौरान 45 कार्यकर्ताओं के दायित्व की घोषणा हुई, जिसमें चुनाव अधिकारी विभाग प्रमुख डा.दीपक पाठक, प्रवासी विभाग संयोजक मोहित कुशवाहा, जिला प्रमुख अनूप दीक्षित, जिला संयोजक महेंद्र कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर अध्यक्ष ने कहा कि व्यक्ति अभाविप निर्माण के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करता है। वही नगर मंत्री रोहित मिश्रा ने कहा प्रत्येक छात्र की समस्या परिषद की समस्या है। इसके समाधान के लिए रोहित मिश्रा सबसे आगे नजर आएगा। नगर इकाई में नगर उपाध्यक्ष डा.रोहित वर्मा, संजय साहू, रचना कुमारी, रेखा बबेले, सिमरन बानो, साक्षी रैकवार, कुलदीप द्विवेदी, रितिक कटारे, आकाश राजपूत आदि की घोषणा हुई।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'