धनजंय सिंह
एसडीएम से मिलकर पीड़ित किसान ने की शिकायत
चायल,कौशाम्बी। चायल तहसील के फतेहपुर सहावपुर गांव में जिला पंचायत की निधि से सड़क बनाने वाले ठेकेदार ने किसान की भूमधरी पर जबरन रास्ता तैयार कर दिया। अब किसान भूमधरी के बदले मुआवजे की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को किसान ने एसडीएम से शिकायत कर ठेकदार के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग किया है। फतेहपुर सहावपुर निवासी दयाराम, संतोष कुमार, विनोद, दीपक आदि किसानों ने बताया कि उनके गांव के अंदर जिला पंचायत की निधि से 330 मीटर तक सड़क बनाई जा रही है। आरोप है कि आराजी संख्या 287 और उसके आस पास के गाटों में वह कई साल पहले बने मकानों में रहते हैं। दरवाजे के बाहर बची भूमि पर ठेकदार ने जबरन सड़क तैयार कर दिया है। अब ठेकदार उनकी भूमिधरी पर जबरन नाली भी बना रहा है। इससे किसानों की जमीन का जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है। शुक्रवार को किसानों ने एसडीएम से मिलकर ठेकदार की मनमानी के खिलाफ शिकायत करते हुए मुआवजे की मांग किया है। प्रभारी एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने मामले में जांच कराते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Today Warta