देश

national

एसएवी कालेज में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बिखरी छटा

Saturday, December 24, 2022

/ by Today Warta


राजकुमार सरोंज

सिराथू,कौशाम्बी। विकास खंड कड़ा के सैनी में स्थित एसएवी इंटर कालेज इंग्लिश मीडियम में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रबंधक व मेजा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नर्सरी से इंटर मीडिएट तक के छात्र छात्राओं द्वारा गणेश वंदना,सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व देश भक्ति गीतों,फैशन शो,बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ नाटक,स्लो नृत्य , पंजाबी नृत्य,भांगड़ा आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति से अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि नीलम करवरिया ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए अच्छी शिक्षा पर जोर दिया। इस मौके पर कालेज के प्रधानाचार्य ने मौजूद लोगो का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में राजेश कुमार पांडेय , नलिनी सिंह , रचना मालवीय सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अतिथि मौजूद रहे।



Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'