धंनजंय सिंह
सड़क पर ठंड से ठिठुरते न मिले एक भी असहाय,लेखपालों को दी गई जिम्मेदारी
चायल,कौशाम्बी। ठंड से बचने के लिए तहसील प्रशासन ने इस बार कुल 1250 निराश्रित लोगों को चिन्हित करते हुए,उन्हें निशुल्क कंबल देने की व्यवस्था किया है। सड़क पर ठंड से कोई भी व्यक्ति ठिठुरता न दिखे इसके लिए तहसील क्षेत्र के सभी लेखपालों को भी जिम्मेदारी दी गई है। शासन की तरफ से आए हुए 1250 कांबलो को तहसील प्रशासन ने असहायों को बांटना भी शुरू कर दिया है। शुक्रवार को नायब तहसीलदार चायल दीक्षा पांडे ने लेखपाल रवि सिंह के साथ तहसील में आए हुए निराश्रित महिलाओं को निशुल्क कंबल वितरित किया है। जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार चायल दीक्षा पांडेय ने बताया कि ठंड को देखते हुए शासन ने इस बार प्रति वर्ष की अपेक्षा एक हजार अधिक कंबल की व्यवस्था किया हैं। यह कंबल तहसील क्षेत्र के सभी राजस्व गांव और तीन नगर पंचायत भरवारी नगर पालिका के सभी वार्डो में रहने वाले निराश्रितों को निशुल्क बांटा जाएगा। लेखपालों के माध्यम से क्षेत्र में रहने वाले निराश्रित लोगों के चिन्हित कर लिया गया है। शुक्रवार से इनको कंबल बांटना शुरू भी कर दिया गया है। लेखपालों को इसके लिए हुदयादु भी दी गई है कि वह क्षेत्र में रहकर शासन की योजनाओं कड़ाई से अनुपालन कराएं। सड़क पर कोई भी निराश्रित ठंड से ठिठुरता हुआ न मिले।

Today Warta