देश

national

अमवा के छात्र ने क्लैट परीक्षा में 591 वीं रैंक लाकर जिले का नाम किया रोशन

Saturday, December 24, 2022

/ by Today Warta



आलोक मिश्रा 

सरायअकिल,कौशाम्बी। चायल तहसील के अमवा गांव के रहने वाले छात्र अभिनव ने क्लैट परीक्षा में 591 वीं रैंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को जारी हो गया। विकास खंड नेवादा के अमवा गांव के अभिनव ने सामान्य कैटेगरी में 591 वीं ओबीसी में 39 वीं रैंक लाकर जनपद का नाम रोशन कर दिया है। अमवा गांव निवासी अखिलेश सिंह 2016 में वायुसेना से सेवानिवृत्त होकर राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय फुरसतगंज अमेठी में वार्डन के पद पर तैनात हैं। जबकि माता सीमा सिंह गृहणी हैं और प्रयागराज में बच्चों के साथ रहती हैं। इनका पुत्र अभिनव 2021में इंटरमीडिएट की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट से पास किया है। अभिनव कामन ला एडमिशन टेस्ट (क्लैट) की परीक्षा पास कर देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई करेगा।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'