राकेश केसरी
कौशाम्बी। नगर पालिका भरवारी के स्थानीय कस्बे में स्थित नन्दी वाणी पब्लिक स्कूल और वाणी सनराइज पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने अपना अपन हुनर दिखाया नंदी वाणी पब्लिक स्कूल व वाणी सनराइज पब्लिक स्कूल के तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। छात्रों को उनको अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने मशाल जलाकर वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का विशेष महत्व है। खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है, छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य ठीक रहता है। इससे बच्चों में खेल के प्रति और अधिक रुचि आती है। प्रथम दिवस में कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नंदी वाणी पब्लिक स्कूल तथा वाणी सनराइज पब्लिक स्कूल के खेलकूद प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा मुख्य अतिथि का अभिवादन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक अभिजीत गुप्ता ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट किया। प्रबंधिका ज्योति अभिजीत ने बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ ललित चैरसिया ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। खेलकूद प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में त्रियांशु मिश्र प्रथम, विक्रांत द्वितीय एवं मोहम्मद नोमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सोनू कुमार प्रथम, शात्विक द्वितीय व यस यादव तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी में जूनियर ब्लू हाउस प्रथम, सीनियर ब्वाज में ग्रीन हाउस प्रथम रहे कार्यक्रम में प्रेम द्रिवेदी,रेहान,मुज्जमिल, शिखा श्रीवास्तव,तन्वी रस्तोगी,अर्चना,उज्जमा ग्रेसी,अनुश्री आदि मौजूद रहे।


Today Warta