राकेश केसरी
24 दिन पहले मिली मौत की सूचना,परिजन शव लाने के लिए परेशान
कौशाम्बी। कोखराज थाना के सिंघिया चैकी क्षेत्र के एक युवक मैकू लाल उम्र लगभग 24 वर्ष की सऊदी अरब में हार्ट अटैक से मौत हो गई है,परिजनो को फोन से युवक की मौत की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया,पिछले 24 दिन से मृतक के परिजन युवक के शव के आने की राह देख रहे है,लेकिन कोई उम्मीद नहीं दिख रही है,जिसके चलते परिजन परेशान है। नगर पालिका परिषद भरवारी के बिसारा के रहने वाले संत लाल ईंट भट्ठे पर झोकाई का काम करते है,संत लाल का 24 वर्षीय बेटा मैकू लाल तीन साल पहले सऊदी अरब गया था,जहा उसे खजूर कंपनी जेद्दा सऊदी अरब में खजूर पैकिंग का काम मिला था,जहा पर वह खजूर का काम करता था और घर पर रुपए भेजता था। सऊदी अरब में हार्ट अटैक से हुई मौत मैकू लाल के घर में पिता संत लाल का पिछले महीने लकवा मार गया है, जिसके चलते वो घर में ही रहते हैं, छोटे भाई मनी लाल उम्र लगभग 18 वर्ष, सनी लाल उम्र लगभग 6 वर्ष छोटी बहने शिवरानी उम्र लगभग 16 वर्ष, इंद्ररानी उम्र लगभग 12 वर्ष, राजरानी उम्र लगभग 5 वर्ष और मां श्यामकली का रो-रोकर बुरा हाल है। 29 नवंबर को मैकू लाल के घर पर सऊदी अरब से फोन आया कि मैकू लाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई है,परिजनो को जैसे ही मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। परिजन सऊदी से मैकू लाल के शव के आने का इंतजार कर रहे है। 24 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक शव नही आ सका है जिसके चलते परिजन परेशान है।

Today Warta