देश

national

पन्द्रह स्किल सेक्टरों में कौशल प्रतियोगिता 16 को

Thursday, December 8, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिलों में जिला स्तर एवं प्रत्येक मण्डल में मण्डल स्तर पर 15 स्किल सेक्टरों में कौशल प्रतियोगिता (कौशलाथॉन) का आयोजन कराये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अन्तर्गत जनपद ललितपुर में जनपद स्तर पर 16 दिसम्बर 2022 को एवं मण्डल स्तर पर 20 दिसम्बर 2022 को प्रतियोगिता आयोजित करायी जायेगी। उक्त कौशल प्रतियोगिता (कौशलाथॉन) में प्रतिभाग करने हेतु जनपद के समस्त इच्छुक अभ्यार्थी 14 दिसम्बर 2022 तक बेवसाइड पर लिंक के माध्यम से पंजीयन करना सुनिश्चित करें एवं 16 दिसम्बर 2022 को सुबह 10 बजे जनपद के नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिद्दन रोड, ललितपुर में उपस्थित होकर कौशल प्रतियोगिता (कौशलाथॉन) में प्रतिभाग कर प्रतिभागी अपने स्किल में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को नगद पुरस्कार यथा एक हजार, आठ सौ, छह सौ, चार सौ, दो सौ रूपये व प्रमाण पत्र, मेडल वितरित किये जायेगे। साथ ही प्रत्येक उपर्युक्त सेक्टर में जिला, जनपद स्तर से टॉप-5 प्रतिभागियों को चयनित किया जायेगा, जिसमें से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को मण्डल स्तर पर प्रतियोगिता में 20 दिसम्बर 2022 को प्रतिभाग कराया जायेगा। यह जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नोडल प्रधानाचार्य मानसिंह भारती ने दी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'