देश

national

पुलिस ने पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा का जायजा

Saturday, December 24, 2022

/ by Today Warta


श्राजकुमार सरोज 

सिराथू,कौशाम्बी। कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सैनी कोतवाली पुलिस ने पैदल गश्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह की नेतृत्व व थानाध्यक्ष सैनी भुवनेश कुमार चैबे की अगुवाई में सैनी पुलिस ने शनिवार को भारी पुलिस बल के साथ देर शाम सैनी व सिराथू कस्बा मे पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है,परेशानी होने पर सूचना दें,समस्या का समाधान किया जाएगा। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं। गश्त के दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी किया। पैदल गस्त के दौरान थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार चैबे , उपनिरीक्षक गौरव त्रिवेदी,किशन लाल बिंद,चंदन सिंह,स्वास्तिक तिवारी सहित पुलिस के जवान व अधिशासी अधिकारी सिराथू अनिल कुमार मौर्या मौजूद रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'