देश

national

मो0 पइंसा में एएसपी ने सुनी जनसमस्यायें

Saturday, December 24, 2022

/ by Today Warta



राजकुमार सरोज

सिराथू,कौशाम्बी। पइंसा कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया,इस दौरान कुल २ मामले आए इनमें से किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से समाधान कराने का निर्देश अधिकारियों ने मातहतों को दे दिया। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने पइंसा कोतवाली में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनी पइंसा कोतवाली में पुलिस से संबंधित एक मामला तथा भूमि विवाद से जुड़ा एक मामला सामने आया जिनमें से किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। अपर पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को बताया कि लंबित प्रकरणों का जल्द ही गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण कराएं इसके लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन करने का निर्देश दे दिया गया,निस्तारण समय पर नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'