देश

national

उत्साह के साथ मनाया गया क्रिसमस और अटल का जन्म दिन

Sunday, December 25, 2022

/ by Today Warta



धनजंय सिंह

सेंटा ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल

चायल,कौशाम्बी। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर में रविवार को मेले का आयोजन किया गया। बच्चों ने विद्यालय प्रबंधन की मौजूदगी में बड़े उत्साह के साथ क्रिसमस दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई केसंक्षिप्त जीवन की लघु नाटिका प्रस्तुत किया। साथ ही दूर आकाश में एक तारा... यह भारत एक भूमि का टुकड़ा नहीं... अटल बिहारी वाजपेई की कविता पढ़ी गई। चलनी में देखा गीत और बच्चों को प्रेरणा देते हुए पाप की कुर्सी...लघु नाटिका,  एक बरस बीत गया... कविता, मेरा वाला डांस बच्चों ने प्रस्तुत किया। आज राजाओं का राजा जन्मदिन है..., चल पड़े गीत पर बच्चों ने डांस किया। इसी तरह जिंगल बेल गाने पर भी डांस हुआ। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय ने किया। उन्होंने अटल जी की कविता ष्गीत नया गाता हूँ... काल के कपाल...पर सुनाई। अपने संदेश में संस्था के सचिव डॉक्टर के के तिवारी ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि आप सब लोग भी आगे बढ़े और पढ़ें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राहुल शुक्ल ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की और करीब बीस- पच्चीस जरूरतमंदों को कंबल का वितरण सेंटा क्लाज से कराया। लोगों ने इसके लिए प्रधानाचार्य को साधुवाद दिया। इस अवसर पर पीटीआई नकुल तिवारी, मनीष अग्रहरि, फातिमा बीबी दीक्षा अग्रहरि, तरन्नुम काजमी, रविंद्र उपाध्याय, आर पी ओझा, अभिनंदन तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, रिंकू नाग, सुधा पाण्डेय सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'