देश

national

विदेश भेजने के नाम पर युवक से 75 हजार की ठगी,शिकायत

Thursday, December 8, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के बालकमऊ गांव के एक युवक के 75 हजार रुपये शातिर ने हड़प लिए, शातिर ने युवक से सउदी अरब का बीजा देने के नाम पर रकम ली थी। साल भर बीतने के बाद जब वीजा नहीं मिला तो युवक ने रकम वापस मांगी। इस पर आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। बालकमऊ निवासी संतोष कुमार ने बताया कि साल भर पहले एक व्यक्ति ने उसे सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का सपना दिखाया। कुछ दिन बाद दोबारा मिलने में 75 हजार रुपये में वीजा दिलाने की बात तय हो गई। इसके बाद युवक ने रकम दे दी। रकम लेने के बाद आरोपित ने छह महीने के भीतर सऊदी भेजने का वादा किया था। साल भर बीतने के बाद जब वीजा नहीं मिला तो युवक परेशान हो गया। आरोपित से रकम वापस मांगी तो उसने मना कर दिया। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने शिकायत कई बार कोखराज थाने में की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। एसपी ने पीड़ित को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'