देश

national

बिना कमर्शियल के कृषि भूमि की बेखौफ तरीके से हो रही प्लाटिंग

Thursday, December 8, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

दर्जनों भू माफियाओं ने कृषि भूमि को प्लाट बनाकर हजारों लोगों को प्लाट की किया बिक्री,प्रशासन बना मूकदर्शक

कौशाम्बी। जनपद मुख्यालय मंझनपुर सहित भरवारी सिराथू और आसपास के क्षेत्र में कृषि भूमि को बिना कमर्शियल भूमि कराए प्लाट बनाकर बेचने का खेल भूमाफिया बेखौफ तरीके से खेल रहे हैं। खुलेआम कृषि भूमि को प्लाट बनाकर बेचने के मामले में राजस्व विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं है,जिससे एक ओर जहां सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है,वही प्लाटिंग करने के मामले में नियम कानून की धज्जियां खुले आम उड़ रही हैं,जिससे सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लेकिन बेखौफ तरीके से कृषि भूमि को प्लॉट बनाकर बेचने वाले भूमाफियाओं पर अभी तक प्रशासन ने नोटिस देकर कार्यवाही नहीं की है गलत तरीके से प्लाट के धंधे में लगे भू माफियाओं से सरकारी नुमाइंदों ने सवाल तक नहीं पूछा है कि कैसे वह प्लाट बनाकर कृषि भूमि को बेच रहे हैं। जनपद मुख्यालय मंझनपुर के ओसा रोड,कोडर,समदा रोड,भड़ेसर नहर रोड,सिराथू रोड, मंगरोहनी रोड,कोर्रो रोड,ओसा और समदा सहित विभिन्न सड़कों पर कई वर्षों से दर्जनों भूमाफिया कृषि भूमि को प्लाट बनाकर बेचने में लगे हुए है। जनपद मुख्यालय में कृषि भूमि को प्लाट बनाकर बेचने के बाद कृषि भूमि की नियम बिरुद्ध तरीके से उप निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री भी हो रही है,जबकि छोटे छोटे कृषि भूमि की प्लाट पर रजिस्ट्री किए जाने पर स्टांप शुल्क अधिक वसूले जाने का नियम है,लेकिन उसके बाद भी यह गोरखधंधा बेखौफ तरीके से नियम विरुद्ध तरीके से मुख्यालय में चल रहा है। सूत्रों की माने तो कृषि भूमि को प्लाट बनाकर विक्रय करने वाले भू माफियाओं का कहीं रजिस्ट्रेशन भी नहीं है और सस्ते दर पर प्लाट खरीद कर करोड़ों कमाने वाले भूमाफिया आयकर की भी बड़ी चोरी कर रहे हैं लेकिन सब कुछ खुलेआम होने के बाद प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है,कृषि भूमि को बिना कमर्शियल कराए प्लाट बेचने वाले इन दर्जनों माफियाओं को चिन्हित किए जाने की जरूरत है,लेकिन अभी तक प्रशासन कोई कार्यवाही करता नहीं दिख रहा है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'