राकेश केसरी
कौशाम्बी। मुख्यालय मंझनपुर कस्बे के नेता नगर के रहने वाले लालचंद वर्मा दृष्ट दिव्यांग व्यक्ति ने अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि उनके पैतृक जमीन पर नगर पालिका मंझनपुर कब्जा कर रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार मामले को लेकर वह डीएम और एसडीएम से मिल कर अपनी पैतृक संपत्ति का हवाला दे चुके हैं,उनका कहना है कि उनकी जमीन पर नगरपालिका ने मुकदमा किया था,जिस पर वह मुकदमा भी अदालत से जीत चुके हैं,लेकिन फिर भी अधिकारियों से उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है,उनकी जमीन पर नगरपालिका कब्जा कर रहा है,न्याय न मिलने से आहत दिव्यांग लालचंद वर्मा ने राष्ट्रपति प्रधानमंत्री सहित विभिन्न लोगो को भेजे पत्र में कहा है कि यदि उन्हें प्रशासन से न्याय नहीं मिला तो वह खाना पीना त्याग करके भूख हड़ताल करेंगे।

Today Warta