देश

national

ट्रक के पीछे जा घुसा ट्रेलर,ड्राइवर का पैर टूटा,क्लीनर की आंख में आई चोट

Friday, December 30, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

नेशनल हाईवे पर कोहरे की वजह से हुआ हदासा

कौशाम्बी। सैनी कोतवाली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर शुक्रवार की सुबह अटसरॉय चैराहे के समीप एक ट्रक में पीछे से एक अनियंत्रित ट्रेलर भिड़ गया। इस हादसे में ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक और क्लीनर को ट्रेलर से बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी सिराथू में भर्ती करा दिया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर दशा में देखते हुए ड्राइवर और क्लीनर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। बतां दें कि नेशनल हाइवें के कानपुर व प्रयागराज के अटसरॉय चैराहा के समीप हाईवे के दोनों ओर बड़े-बड़े ब्रेकर बने हुए हैं। जिसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहें हैं। शुक्रवार की सुबह भी बागपत जिले का रहने वाला 30 वर्षीय शुभम मुजफ्फरनगर निवासी अपने क्लीनर अमित के साथ ट्रेलर लेकर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा था। तभी अटसरॉय चैराहा के समीप बने ब्रेकर में जैसे ही ट्रेलर चढ़ा, वह अनियंत्रित हो गया और आगे से जा रहे ट्रक में भिड़ गया। इस हादसे में ट्रेलर चालक शुभम का दायां पैर टूट गया। जबकि क्लीनर अमित के आंख में गंभीर चोटें आई हैं। सीएचसी सिराथू के डॉक्टरों ने दोनों घायलों को गंभीर दशा में देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। अटसरांय चैराहे के समीप हुए हादसे की स्थानीय लोगों ने सैनी पुलिस को सूचना दी थी किन्तु सूचना पाने के बावजूद सैनी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने खुद मोर्चा संभाला और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजवा दिया था। हादसे के बाद पुलिस के मौके पर न पहुंचने के कारण काफी देर आवागमन बाधित रहा।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'