देश

national

शीत शिविर के माध्यम से ठंड से बचाव हेतु असहाय गरीबों में बांटे गए गर्म कपड़े

Friday, December 30, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। कड़ा के संत शिरोमणि बाबा मलूक दास व उनके शिष्य योगी नानक चन्द्रदेव जी महाराज के परम शिष्य अमेरिका निवासी स्वर्गीय हरीश जोशी की धर्मपत्नी हेलीना लिस्टो पैड दीक्षा की प्रेरणा से कड़ा क्षेत्र में दो दिवसीय शीत शिविर का आयोजन किया गया,शुक्रवार को शीत शिविर के माध्यम से कड़ा क्षेत्र में भृमण कर असहाय महिलाएं बुजुर्ग एवं बच्चों को कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु गर्म कपड़े दिए गए, बता दें कि बाबा की शिष्य दिल्ली निवासी ईशा कोहली व सुहानी शेठी के माध्यम से कड़ा क्षेत्र के ईट भट्टों में काम करने वाले गरीब असहाय वृद्धजनों महिलाओं एवं बच्चों को कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु गर्म कपड़े वितरित किए गए अचानक से मिली सहायता से गरीब असहाय जनों के चेहरे खुशी से खिल उठे, श्रीमती हेलिना की प्रेरणा से शीत शिविर लगाने कड़ा आई दिल्ली निवासी बाबा की शिष्या ईशा कोहली वा सुहानी शेठी के द्वारा क्षेत्र में जगह-जगह शिविर के माध्यम से गरीबों की सेवा की गई। यह शिविर शुक्रवार और शनिवार दो दिन तक चलेगा उनके साथ राकेश सोनकर शिवशंकर मोदनवाल श्यामू अग्रहरि डोलू गौतम आदि लोग मौजूद रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'