राकेश केसरी
कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसील सिराथू में आम-जन की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को समयान्तर्गत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के निर्देश दियें। उन्होनें राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही अन्य शिकायतों पर भी जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्या को निस्तारित करने के निर्देश दियें। उन्होंने समाधान दिवस में जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुपस्थित पाये जाने पर उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दियें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 78 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 7 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता मोहर्रम अली निवासी ग्राम-घोसियाना द्वारा प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि गॉव के कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी, सिराथू को जॉच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें। इसी प्रकार प्रार्थी रफीक अहमद निवासी ग्राम-अफजलपुर सातों द्वारा प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि ग्राम समाज की भूमि पर ग्राम प्रधान द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सिराथू को जॉच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें। शिकायतकर्ता सर्वेश कुमार पटेल ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी भूमिधरी में नाला बनाया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने बीडीओ सिराथू को प्रकरण की जॉच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील चायल में कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 3 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील मंझनपुर में कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 3 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी राहुल देव भट्ट सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।