देश

national

बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर सेमिनार का हुआ आयोजन

Thursday, December 22, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। एस पी मौर्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हर्रायपुर आलम चंद में बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बोर्ड परीक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें प्रयागराज से चल कर आए हुए ऋषि कुशवाहा, अनिल कनौजिया,स्वतंत्र,शिखा पांडे ने बच्चों को अच्छे नंबर लाने के टिप्स दिए और बताया कि बचे हुए समय में टाइम टेबल बनाकर विषय वार तैयारी करें तथा साथ ही साथ यह बताया कि समय का सदुपयोग करना ही सफलता की कुंजी है। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन संदीप कुमार मौर्य ने बताया सपने वह नहीं होते जो सोने के बाद आते हैं सपने वह होते हैं जो हमें सोने नहीं देते, इस मौके पर विद्यालय की डायरेक्टर संध्या सिंह, मैनेजमेंट इंचार्ज दीपक सिंह मौर्य, प्रधानाचार्य महेश कुमार ,डीसीएस प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, उप प्रधानाचार्य राहिला नाज ,वर्षा साहू ,अरुण कुमार ,मनोरमा सागर,  टीपू सुल्तान, सचिन कुमार ,नीतू यादव, सुनीता प्रजापति, उपासना यादव ,शिवानी यादव, राम सिंह कुशवाहा ,तिवारी जी ,बड़े लाल आदि लोग मौजूद रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'