राकेश केसरी
सरायअकिल,कौशाम्बी। थाना के गढ़ी बाजार का निवासी जय प्रकाश पुत्र ओम प्रकाश जायसवाल जो 8 महीने से फरार चल रहा था। जिसमें गुरुवार सुबह 4 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया,जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था,इस संबंध में इस्पेक्टर रमेश पटेल द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित कर इस क्रम में थाना पश्चिम शरीरा पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है। इसी तरह थाना पश्चिम शरीरा अन्तर्गत चित्र सेन उर्फ हनुमत पुत्र गुलाब सिंह निवासी सेंगरहा प्राथमिक विद्यालय में चोरी में अभियुक्त था जिसमे 1 महीने से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात्रि गस्त के दौरान उपनिरीक्षक जनार्दन सिंह ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

Today Warta