देश

national

दो दिवसीय खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Thursday, December 22, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

सिराथू,कौशाम्बी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र कौशाम्बी द्वारा जिला युवा अधिकारी गोपेश पाण्डेय के निर्देशन एवं लेखाकार विनय मिश्रा के मार्गदर्शन में विकास खण्ड कड़ा के सैनी में स्थित एस ए वी इंटर कॉलेज में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन अधिकारी दारा सिंह व विशिष्ट अतिथि उपप्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चंद्र शुक्ला ने किया। दो दिवसीय खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुवार को 1600 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में दीपक कुमार प्रथम , अनुराग कुमार द्वितीय,मो.मोनिस तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग अनीषा निषाद प्रथम, महिमा पाल द्वितीय,लक्ष्मी देवी तृतीय रही। लंबी कूद में बालिका वर्ग में रुचि देवी प्रथम,नेहा देवी द्वितीय,लक्ष्मी देवी तृतीय रहे। कबड्डी में सर्वेश कुमार की टीम को प्रथम,सत्यम यादव की टीम को द्वितीय स्थान मिला। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उज्जवल विश्वकर्मा की टीम को प्रथम स्थान,अभय सिंह की टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता के क्रीड़ा प्रभारी विकास कुमार पाण्डेय एवं लालचन्द्र चैधरी के द्वारा सभी खेल सकुशल संपन्न कराए गए। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पारितोषिक भी वितरण कराया गया। कार्यक्रम में प्रभारी दीपेन्द्र अग्रहरी एवं विनय पाण्डेय द्वारा सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पर्यावरण अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर सिंह,वन दरोगा मनोज कुशवाहा,सुलवंत मिश्रा,गया प्रसाद,अफसार अहमद, प्रवक्ता राम किशोर, संगम लाल, रेखा सिंह सहायक अध्यापक नीतू देवी, कीर्ति कोटार्य, विवेक शुक्ला, रवि कुमार, अशर्फी लाल, ऋषभ देव त्रिपाठी, संजय सिंह, राम बरन आदि अध्यापकों सहित क्षेत्र के सैकड़ों युवक एवं युवतियां उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'