देश

national

श्रीदेवोदय तीर्थ देवगढ़ आज से शुरू होगा सिद्धचक्र महामंडल विधान

Thursday, December 29, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। मुनिश्री सुधासागर महाराज ने अपनी दिव्य देशना में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान की महिमा बताते हुये कहा कि अतिशय क्षेत्रों में होने बाले एक सिद्धचक्र महामंडल विधान का वही पुण्य मिलता है। जितना नगर-गांव में होने बाले सौ सिद्धचक्र महामण्डल विधान में मिलता है और श्रीदेवोदय तीर्थ पर होने बाले विधान में तो इंद्र-इंद्राणीया देवी-देवता सहित हजारों-लाखों श्रावक आकर भक्ति करेंगे, आनंदित होंगे, पुण्यार्जन करेंगे। उन्होंने देवोदय क्षेत्र के अतिशय और क्षेत्र के पुरातन इतिहास के बारे में  बताते हुये कहा कि यह क्षेत्र इतना पुराना है कि यहाँ मिट्टी और पत्थरों के मिश्रण से बने मिलते है, क्षेत्र पर असंख्यात जैन प्रतिमाओं का भंडार देखा जाता है जो जैन धर्म के पुरातन इतिहास को प्रदर्शित करता है, लेकिन अभी अधिकांश क्षेत्र 1200 से 1500 वर्ष पूर्व के चूना के मिश्रण द्वारा निर्मित किये मिलते है। ऐसे विशाल क्षेत्र के दर्शन मात्र से जीवन को धन्य किया जा सकता है। कमेटी के महामंत्री संजीव जैन ने बताया कि निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागर महाराज नगर गौरव मुनिश्री पूज्यसागर महाराज ससंघ के सानिध्य में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भब्य आयोजन श्रेष्ठी नरेंद्र कंडकी परिवार द्वारा 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक श्री देवोदय तीर्थ पर सम्पन्न होगा। साथ ही श्री देवोदय तीर्थ क्षेत्र-देवगढ़ जहां आने बाले नूतन वर्ष 2023 के अवसर पर 31 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी 2023 तक श्रीदेवोदय तीर्थ देवगढ के शांतिदाता ईष्ट देव श्री 1008 शांतिनाथ भगवान की शांतिधारा-महामस्तकाभिषेक रजत रथ परिक्रमा महामहोत्सव प्रतिष्ठाचार्य बालब्रह्मचारी प्रदीप भैया सुयश अशोकनगर के निर्देशन एवं संगीतकार नीलेश जैन नयन बुढ़ार की स्वर लहरियों के साथ होने जा रहा है। आज प्रवचन में संजीव जैन सीए, अध्यक्ष अनिल जैन, भूपेंद्र जैन सिद्धि, जगदीश जैन, स्वतंत्र मोदी, अक्षय, अशोक, जितेंद्र, संजय मोदी, सुधीर जैन, मंचल जैन, शैलेंद्र जैन, विकास ओसवाल, सौरव जैन, जिनेंद्र जैन, अमित प्रिय, गौरव जैन टोनू, अरविंद, इंजी.मनोज सिंघई, अशोक सिंघई, नीरज मोदी एड., अरविंद, वैभव सिंघई, अभय, संजीव जैन, प्रिंस जैन, दीपक, संजय रसिया, रिंकू, गोलू जैन, राजेश, अनिल बाबा, ऋतु जैन, स्वदेश गोयल, नितिन, विशाल गंगचारी, जित्तू अनौरा, शीर्ष सिंघई, अनिकेत शास्त्री, शीलचंद सराफ सहित साधर्मी बंधु उपस्थित रहें।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'