देश

national

दस किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन पकड़ी

Thursday, December 29, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। शासन के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टि प्रतिबन्ध प्रवर्तन ड्राईव 27-30 दिसम्बर तक चलाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है जिसके क्रम में जोन प्रथम में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के नेतृत्व में वृहद अभियान चलाकर 10 किग्रा. प्रतिबन्धित पालीथीन जब्त कर 6 हजार पांच सौ रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। प्रतिबन्धित प्लास्टिक का क्रय विक्रय न किये जाने हेतु आमजन मानस को जागरूक किया गया, उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान के दौरान जोन पर्यवेक्षक, डीपीएम, डी.सी., कम्प्यूटर ऑपरेटर शमीम खांन, स्वास्थ्य नायक सहित आदि उपस्थित रहें।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'