राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। प्रदेश संगठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आवाहन पर उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों, नगरों, कस्बों तहसील स्तर पर 24 दिसंबर 2022 को दीपोत्सव के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ललितपुर जनपद के सभी नगरों, कस्बों, तहसील मुख्यालय पर संगठनों के द्वारा मुख्य बाजारों में मुख्य चौराहों पर किसी एक स्थान पर दीप जलाकर दीप उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अवसर पर स्वर्ण जयंती वर्ष का शुभारंभ सभी संगठनों के द्वारा केक काटा जाएगा और उसमें स्वर्ण जयंती वर्ष 50 वर्ष अंकित किया जावेगा और सभी के बीच में केक काटकर दीप जलाने का कार्य शुरू किया जावेगा। ललितपुर नगर में श्रीजगदीश मार्केट में हरीश सिंघई के प्रतिष्ठान पर सभी व्यापारी, पदाधिकारी 24 दिसंबर शाम 6 बजे एकत्रित होंगे और केक काटकर घंटाघर पर दीप उत्सव कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसके अलावा सभी नगरों कस्बों के व्यापारी संगठनों से अपील है कि बे अपने व्यापारियों के साथ बैठक कर स्थान का चयन करें और कार्यक्रम की घोषणा करें। आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर ने कहा कि 24 दिसंबर 1973 को बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में लाला विशंभर दयाल अग्रवाल एवं व्यापारी मसीहा पं.श्याम बिहारी मिश्रा ने व्यापार मंडल की स्थापना की थी तब से लेकर आज तक व्यापारी समाज में एकजुटता के साथ व्यापारी हितों के लिए संघर्ष किया और इस संघर्ष में 13 व्यापारियों की शहादत ही और आज व्यापारी समाज अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्षरत है। इंस्पेक्टर राज, भ्रष्टाचार, के विरुद्ध अपनी लड़ाई सड़कों पर लड़ रहा है और इसी संगठन के द्वारा देश की संसद से लेकर सड़क तक पं.श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में लड़ाई लड़ी और जीती। कहा कि 24 दिसंबर 2022 से लेकर 24 दिसंबर 2023 तक वर्ष भर में स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि 1 से 28 फरवरी 2023 तक व्यापार मंडल व्यापारियों के प्रतिष्ठान, नामक कार्यक्रम आयोजित कर जिले के समस्त व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर संपर्क करेगा और 50 वर्ष की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित करेगा। उन्होंने कहा कि मार्च 2023 मैं होली के उपरांत व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ सहारनपुर जिले से शुरू होगा और यह यात्रा प्रदेश के सभी जनपदों में पहुंचेगी और एक एक दिन निवास करेगी जिसमें 45 मिनट की एक फिल्म 50 वर्ष की उपलब्धियों और संघर्ष पर आधारित दिखाई जावेगी। सितंबर 2023 में कानपुर महानगर में 10000 व्यापारियों का विशाल व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जावेगा तथा 24 एवं 25 दिसंबर 2023 को जनपद बरेली में दो दिवसीय कार्यक्रम करके इसका समापन किया जावेगा। उन्होंने प्रदेश की संपूर्ण व्यापारी समाज से अपील की कि वह वर्ष वर्ष के कार्यक्रमों को सफल बना कर व्यापारी एकता का परिचय दें। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, महामंत्री डा.दिलीप सेठ, राजेंद्र गुप्ता, सभी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गण एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी 24 दिसंबर 22 को बाबा विश्वनाथ की नगरी मैं नमो घाट पर दीप उत्सव कार्यक्रम आयोजित करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी एवं संचालन महामंत्री अनिल जैन अंचल ने किया। बैठक में नवीन सिंघई, लखन अग्रवाल, अशोक अनोरा, महेश सतभैया, महेश जैन, पंकज बिरधा, सतीश जैन, राजीव सुडेले, युवा नगर अध्यक्ष मनोज सोनी, राहुल मोदी, आईटी मंच जिला अध्यक्ष अंकित सतभैया, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक जैन मयूर, डा.प्रीतम शराफ, अनिल जैन, अभय जैन एड., विजय, अवध बिहारी उपाध्याय, मनोज जैन, राजीव पटवारी, जयनारायण शर्मा, अवनीश जैन को, राजीव चौधरी, आनंद जैन, संजीव जैन, सनत, विनय, अरविंद जैन, सुरेंद्र, हरीश सिंघई, जिनेंद्र पंसारी, दीपक सोनी, राजेंद्र जैन, विजय सिंघई, विजय, ज्ञान प्रकाश, धर्मेंद्र जैन, आलोक खजुरिया, उदयभान यादव, रोहित, गौरव जैन टोनू, सेवाराम चौधरी, राजवीर सिंह, मुकेश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।