इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में प्लेसमेन्ट डे, रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कैम्पस प्लेसमेन्ट डे, रोजगार मेले में 158 प्रशिक्षार्थी उपस्थित हुये कैम्पस प्लेसमेन्ट डे, रोजगार मेले में विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधियो द्वारा नियोजक के रूप में प्रशिक्षार्थियों का सेवायोजन हेतु साक्षात्कार लिया गया जिसमें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ललितपुर के 23 प्रशिक्षार्थियों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तालबेहट के 09 प्रशिक्षार्थियों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महरौनी के 05 प्रशिक्षार्थियों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाली के 03 प्रशिक्षार्थियों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, निजी के 14, कौशल विकास के 03 एवं अन्य के 15 प्रशिक्षार्थियों का रोजगार हेतु चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नोडल प्रधानाचार्य मानसिंह भारती ने अपने व्यक्तिग अनुभव द्वारा आईटीआई के सम्बन्ध में प्रकाश डालते हुये प्रतिभाग कर रहे अभ्यर्थियों को बताया कि हुनरमन्द एवं अनुभव से युक्त योग्य एवं कुशल व्यक्ति को रोजगार से सम्बन्धित कठिनाइयों का सामना नही करना पड़ता है। प्रशिक्षार्थियों के भविष्य निर्माण के सम्बन्ध में मार्ग दर्शन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उक्त कार्यक्रम में प्लेसमेन्ट प्रभारी चन्द्रभान प्रजापति, दिनेशचन्द्र यादव, नीरज वर्मा, अनुदेशक, विनोद पटेल, अनुदेशक, उर्मिला कुशवाहा, अनुदेशक, रजनीश श्रीवास्तव, अनुदेशक, शिवम सेन, अप्रेन्टिस प्रशिक्षु के द्वारा रोजगार मेले को सफल बनानें में विशेष सहयोग रहा।

Today Warta