देश

national

श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के विरोध में जैन समाज ने रखें अपने प्रतिष्ठान बंद

Wednesday, December 21, 2022

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

जैन समाज ने उपजिलाधिकारी महरौनी को दिया ज्ञापन

बानपुर/ललितपुर। बुधवार को बानपुर दिगंबर जैन समाज ने तीर्थक्षेत्र श्रीसम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के विरोध में अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।जैन समाज के लोगों का कहना है कि विश्व के सर्वोच्च प्रमुख और पवित्र तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित किया जाना व उसकी पवित्रता और अखंडता को समाप्त करने का सत्ताधारी सरकार का अत्यंत गहरा षड्यंत्र है। जैन समाज ने सरकार से समाज के पवित्र स्थल की सुरक्षा के लिए पर्यटन स्थल घोषित करने का आदेश वापस लिए जाने की मांग की है।सम्मेद शिखर जैसे महान तीर्थ को बचाना जैन समाज ही नही बल्कि पूरे राष्ट्र की कर्तव्य है। जिस स्थान पर साधना, आराधना एवं प्रभु की भक्ति की जाती है,उसे पर्यटन स्थल घोषित करना निंदनीय है।इसको लेकर हर समाज को सामूहिक निर्णय लेना होगा।नहीं तो हम किस किस तीर्थ स्थल को बचाने आंदोलन करेंगे।श्री सम्मेद शिखर जैन समाज के प्राण है यहां पर 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया था।

महरौनी के बानपुर चौराहे से जैन समाज के लोगों द्वारा रैली निकालकर महरौनी एसडीएम के लिए इस समस्या के लिए ज्ञापन सौंपा जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज  के लोग उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'