देश

national

ललितपुर जनपद में पर्यटन विकास में हैं अपार संभावनाएं:कमलेश चौधरी

Wednesday, December 21, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में पर्यटन जागरूकता परीक्षा का हुआ आयोजन, परीक्षा में सैकड़ों विद्यार्थी रहे उपस्थित

ललितपुर। श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में जनपद के पर्यटन पर एक परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें करीब दो सौ से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। रविंद्र दिवाकर ने कहा कि यह परीक्षा बुंदेली प्रकृति पर्यटन समिति के तत्वावधान में ललितपुर जिले में पर्यटन विकास के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से कराई गई।  इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि ललितपुर जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। लेकिन जिले के पर्यटन स्थलों के विकास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर ललितपुर जिले के पर्यटक स्थलों का विकास हो जाएगा तो बुंदेलखंड में ललितपुर जनपद पर्यटन के क्षेत्र में सबसे आगे होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जे एस तोमर ने कहा कि महाविद्यालय में बुन्देली प्रकृति पर्यटन समिति के तत्वावधान में पर्यटन जागरूकता परीक्षा आयोजित हुई। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यटन के प्रति लगाव और जागरूकता आएगी। जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग प्रभारी अंशुल दुबे ने कहा कि जनपद के पर्यटन क्षेत्रों और उनकी विशेषताओं की जानकारी के साथ जिज्ञासा और रुचि जाग्रत करने के लिये विद्यार्थियों में जागरूकता जरूरी है। इसके लिये बुन्देली प्रकृति पर्यटन समिति के आह्वान पर महाविद्यालय में एक पर्यटन जागरूकता परीक्षा हुई। इस परीक्षा के माध्यम बसे विद्यार्थी जागरूक होंगे।

 कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंध तंत्र की ओर से प्रदीप चौधरी, प्रवीण चौधरी, विकास चौधरी, गौरव चौधरी एवं आदित्य मिश्रा, राकेश राजन, डॉ नीरज सिंह, डॉ पुष्पेंद्र कुमार, अंशुल दुबे, ब्रजेश पटेरिया, अभिषेक रावत, डॉ रामेन्द्र कुमार, डॉ खुशबू सिद्दीकी, डॉ सल्लन अली, शेरबहादुर सिंह, एकता शर्मा, प्रदीप कुमार, नितिन जैन, चेलसी जैन, सपना चक्रवर्ती, रीमा यादव, अंशी नागल, सुमन कुमार, नीतू शर्मा, सुमिता पांडेय, प्रकाश साहू, महेंद्र झा, रोहित रावत, प्रदीप गंगेले, अनुज सेन, आकाश राय, भगवानदास सहित अनेकों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'