देश

national

बच्चों ने बनाये क्रिसमिस ग्रीटिंग कार्ड-

Saturday, December 24, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

बच्चों ने एक-दूसरे को ग्रीटिंग देकर क्रिसमिस पर्व की दी बधाईयां

ललितपुर। क्रिसमिस ईसाई धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। इसे हर वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है। यह त्योहार इतना व्यापक है कि दुनियाभर में इसे इसाई धर्म के अलावा अन्य धर्म के लोग भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। क्रिसमस को बड़ा दिन भी कहते हैं। इस त्योहार की तैयारियाँ भी बड़ी धूमधाम के साथ होती हैं। बच्चों में भी खासा उत्साह दिखाई देता है। बच्चें ग्रीटिंग कार्ड बनाते हैं और एक दूसरे को क्रिसमिस पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। स्थानीय एक परिषदीय विद्यालय में क्रिमिस ग्रीटिंग कार्ड सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने क्रिसमिस पर्व को लेकर सुंदर आकर्षक रंगों से सुसज्जित ग्रीटिंग कार्ड बनाये और एक -दूसरे को ग्रीटिंग कार्ड देकर शुभकामनाएं भी दीं। विद्यालय के बच्चों में वैशाली राजा चौहान, रानी कुशवाहा, रश्मि कुशवाहा, राजनंदनी पाल, पूनम, नीतू, प्रियंका प्रजापति, मुस्कान, हेमंत, दीपक कुशवाहा, विशाल, रागिनी, रानी यादव, रागिनी, अंजली, रुबी कुशवाहा, आरेंशी यादव, कमला कुशवाहा, शिवानी, क्रांति, प्रियंका कुशवाहा ने आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सिविल लाइन स्थित एक अन्य विद्यालय में भी क्रिसमिस का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। विद्यालय की छात्रा सुहानी यादव, भूमि यादव, मान्यता चौधरी, सौम्या रावत, सौम्या रैकवार, प्रिंसी, मानसी, भूमि, शिवि, दिशा, खुशबू, पूनम ने सेंटा क्लास एवं क्रिसमिस ट्री एवं ग्रीटिंग कार्ड बनाकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'