देश

national

नेमवि में एक दिवसीय कृषि कार्यशाला सम्पन्न

Saturday, December 24, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

लेमन ग्रास गुड़ वाली चाय की प्याली से बनेगी सेहत: प्रदीप चौबे

ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय ललितपुर के तुलसी सभागार में सस्य विज्ञान विभाग द्वारा आय वृद्धि जन्य खेती और उसकी संभावनाओं विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि बुंदेलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य एवं नेमवि प्रबंधक प्रदीप चौबे एवं प्राचार्य प्रो.राकेश नारायण द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए बुंदेलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य एवं नेमवि प्रबंधक प्रदीप चौबे ने कहा कि लेमन ग्रास से बनने वाली चाय स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त लाभदायक है। बुंदेलखण्ड के किसानों के लिए लेमन ग्राम की खेती मे ंतेल उत्पादन के साथ-साथ चाय एवं एक अतिरिक्त आय वृद्धि का माध्यम बन सकती है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को और अधिक प्रोत्साहन दिया जाये तो इसमें औषधि के साथ साथ चाय से एक ओर जहाँ अच्छा स्वास्थ्य मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि भी हो सकेगी। नेमवि प्राचार्य प्रो.राकेश नारायण द्विवेदी ने कहा कि संयोजक डॉ. अवनीश कुमार त्रिपाठी द्वारा जो कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जो एक पैकेज के रूप में प्रदर्शित हुई है। कार्यशाला में विभिन्न विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा छात्र/छात्राओं को अनेक जानकारियां प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि आज प्रतिदिन खेती की जमीन कम होती जा रही है, ऐसे में बढ़ती आबादी के लिए उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ कृषि आधारित विकल्पों को खोजने की आवश्यकता है। कार्यशाला की रूपरेखा पर संयोजक एवं विभागाध्यक्ष सस्य विज्ञान विभाग डॉ अवनीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सस्य विज्ञान विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला में आय वृद्धि जन्य खेती और उसकी संभावनाएं कार्यशाला को तीन सत्रों के माध्यम से बीएससी कृषि के छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी गई। कार्यशाला में लेमन ग्रास गुड टी के फोल्डर एवं डॉ अवनीश कुमार त्रिपाठी द्वारा लिखी एवं माही पब्लिकेशंस अहमदाबाद द्वारा प्रकाशित पुस्तक एक्सपेरिमेंटल एग्रोनॉमी का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सबसे बड़ा आकर्षण महाविद्यालय के शस्य विज्ञान विभागाध्यक्ष डा. अवनीश कुमार त्रिपाठी एवं कृषि कीट विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर जगत कौशिक द्वारा नेशनल एग्रीकल्चर हायर एजुकेशन प्रोजेक्ट एवं शेर ए कश्मीर यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कश्मीर एवं एईईडब्लूएस के संयुक्त बैनर तले आयोजित 15 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री के रूप में शामिल होने पर प्राप्त प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया वहीं कृष संकाय के सेवंथ सेमेस्टर में अध्ययनरत रावे के 24 छात्र छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्राप्त प्रमाण पत्र को मुख्य अतिथि द्वारा छात्र छात्राओं को सौंप कर सम्मानित भी किया गया। कार्यशाला में प्रथम सत्र तकनीकी सत्र रखा गया जिसमें राष्ट्रीय स्क्रीन अवार्ड सहित 3 विज्ञान फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। साथ ही दो पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आय बढ़ाने के उपायों को रखा गया। कार्यशाला के दूसरे सत्र में युवा वैज्ञानिकों द्वारा अपने-अपने स्टालों के माध्यम से अपने विचार रखे गए जिसमें लेमन ग्रास गुड वाली चाय स्टाल लेमन ग्रास के उत्पाद, खसखस का मॉडल, लेमन घास के भाग, बीज बुवाई की मशीन, हल्का डिबलर सहित मूल्य संबंर्धित उत्पादों के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यशाला में डबलिंग फार्मर्स इनकम, लेमन ग्रास प्रोडक्ट, क्राफ्ट मॉडल, मशरूम एवं लेमन ग्रास टी की फिल्म और पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आय वृद्धि जन्य खेती और उसकी संभावनाओं पर विचार रखे गए। कार्यशाला में सृष्टि, आलीजा, नंदिनी श्रीवास्तव, मोनिका, आसमा, नीलू कीर्ति, नंदिनी, रूपल, हरप्रिया, अनामिका, सृष्टि राणा, सलोनी, नैंसी, मेघना, मानसी बादल, आयुषी भारती दीपाली आदिति आशीष नरगिस दीपा आर्यन नैंसी पलक सहित कई बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर डा. पंकज शर्मा, हिमांश धर द्विवेदी, जितेन्द्र कुमार, डा. हरीशचंद्र दीक्षित, डा.अरिमर्दन सिंह, डा.बलराम द्विवेदी, डा.जगत कौशिक, डा.संतोष सिंह, डा.लक्ष्मीकान्त मिश्रा, डा.मनीष वर्मा, डा.गीरेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र तिवारी, इं. सौरभ श्रीवास्तव, डा.सुनील शुक्ला, डा.सुभाष जैन, डा.संजीव कुमार, डा.सुधाकर उपाध्याय, डा.अमित सोनी, डा.राजेश तिवारी, डा.मनीष वर्मा, डा.रोहित वर्मा, डा.राजीव निरंजन, हीम बख्श, विवेक पाराशर, धु्रव किलेदार, राजीव गोस्वामी, जयंत चौबे, हरीप्रसाद, अंकित चौबे, भरत सिंह, राकेश, मिलन, कमलेश, कामता प्रसाद आदि उपस्थित रहे। अंत में डा.जगत कौशिक ने आभार व्यक्त किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'