कोल्ड चेन हैंडलर्स ने सीखे कोल्ड चैन के बेहतर रखरखाव के तरीके
यूनिसेफ एवं यूएनडीपी के सहयोग से दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
ललितपुर। सीएमओ सभागार में सीएमओ सभागार में स्वास्थ्य विभाग ने यूनिसेफ एवं यूएनडीपी के सहयोग से कोल्ड चैन हैंडलर का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इसके समापन पर सीएमओ डा.जे.एस.बक्शी ने सभी कोल्ड चैन हैंडलर को प्रशिक्षण सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनवरी माह में विशेष टीकाकरण पखवाड़ा शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित किया जाना हैं। इस दौरान सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। कम्युनिटी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ सौरभ सक्सेना ने कहा कि कोल्ड चैन में वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उसकी निगरानी अति आवश्यक है। उन्होंने वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए वैक्सीन कोल्ड चेन का सही तापमान व वैक्सीन के रखरखाव जानकारी दी,साथ ही टीकाकरण के दौरान चार संदेशों पर फोकस करने पर जोर दिया। एस.एम. नेट यूनिसेफ से अर्पिता गुप्ता ने कोल्ड चैन के बारे में बताते हुए हुए टेंपरेचर लॉग बुक, लॉग बुक चेक लिस्ट भरना एवम कोल्ड चैन हैंडलर के दायित्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। यूएनडीपी से चंद्र भूषण सिंह (पी. ओ. ) व अरशद ने आईएलआर, डीप फ्रीजर कोल्ड बॉक्स वैक्सीन के रखरखाव, इविंन(इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंट नेटवर्क), वैक्सीन वेस्टेज को कम करने से संबंधित जानकारी विस्तृत रूप से दी। अंत में सीएमओ डॉ बक्शी ने सभी कोल्ड चैन हैंडलर को प्रशिक्षण के सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इस प्रशिक्षण में सभी ब्लॉकों से आए कोल्ड चैन हैंडलर, डिस्ट्रिक कोल्ड चैन पॉइंट के मनोज रावत, लक्ष्मी, मीना सिस्टर, हेमलता, नीतू, वालसा सिस्टर, विमला, विनीता,सुबोध, गायत्री गुप्ता,डाटा एंट्री आपरेटर विकास आदि उपस्थित रहे।
क्या हैं चार संदेश
प्रशिक्षण के दौरान चार संदेश बताए गए। इनमें पहला यह कौन सा टीका है एवं किस बीमारी से बचाव करता है। दूसरा संदेश टीके के सामान्य प्रतिकूल प्रभाव व बचाव का क्या उपाय हैं। तीसरा संदेश अगला टीका कब और कहां लगना है और चौथा संदेश टीकाकरण कार्ड संभाल कर रखना है और अगली बार टीकाकरण के दौरान साथ में उसे लाना है। टीकाकरण कराने के पश्चात सत्र स्थल पर तीस मिनट जरूर रुके,जिससे सामान्य प्रतिकूल प्रभाव दिखने पर उपचार किया जा सके।

Today Warta