इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर स्थानीय लिटिल फ्लावर स्कूल में बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम एवं क्रिसमस मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम फादर किशोर मैथ्यू ने फीता काटकर प्रार्थना के उपरांत बच्चों के बाल मेला का उद्घाटन किया। बच्चों द्वारा सेंटा क्लॉस की ड्रेस पहनकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। वहीं दूसरी ओर भारत में बड़े दिन के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि 25 दिसंबर से दिन बड़े होने लगते हैं और रातें छोटी होने लगती हैं। यह कार्यक्रम 2 दिन तक चलेगा। यह जानकारी लिटिल फ्लावर स्कूल के संचालक बी.सोलोमन ने दी है। इस अवसर पर मनोज, बिंद्रावन, जेनिफर विश्वास, रूपकला, सैमुअल, शिखा आदि का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्रीमती सोलोमन ने सभी का आभार जताया।

Today Warta