देश

national

नेताजी सुभाषचंद्र बोस के मानस पुत्र केशव पंडित बने रक्षक फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक

Tuesday, January 17, 2023

/ by Today Warta



नई दिल्ली : नेताजी सुभाषचंद्र को अपना मानस पिता मानने बाले नेताजी के मानस पुत्र केशव पंडित जी को रक्षक फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्याक्ष मनोज कुमार जी ने संरक्षक मनोनीत किया है | रक्षक फाउंडेशन लगातार कई बर्षो से भारतीय फ़ौज के परिवारों का सहयोग कर रही है उन्हें सम्मान के साथ साथ उनके हक के लिए लड़ रही है l रक्षक फाउंडेशन की स्थापना सूबेदार शहीद कप्तान सिंह ने की थी l केशव पंडित बचपन से ही नेताजी के विचारों से प्रभावित होकर उन्हें भगवान मानने लगे | और अपने मानस पिता के रूप में आज तक भगवन से पहले उनकी पूजा करते हैं | उनके विचारों को आगे बढाने का फैसला ले लिया जिसे वो आजीवन निभाने के लिए संकल्पित है | केशव पंडित कहना है की आजादी का 75वां स्वर्णिम उत्सव मना रहे हैं परन्तु 78 वर्षों से हमारे मित्र देश जापान में आज तक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की अस्थियाँ इन्तजार कर रही हैं | उन्हें भारत सरकार जल्द देश में लाये और उनकी अस्थियों का DNA करवाया जाये | माता एमिली शेंकल को और नेताजी सुभाषचंद्र बोस को भारत रत्न दिया जाए | क्योंकि देश की आजादी में सिर्फ नेताजी सुभाषचंद्र का ही योगदान नहीं बल्कि उनके परिवार का भी बहुत बड़ा त्याग शामिल है | देश की आजादी में महान माता नेताजी सुभाषचंद्र बोस की धर्म पत्नी एमिली शेंकल की पूरी जवानी शामिल है | बेटी अनीता बोस जो पैदा होने से अब तक पिता के लिए तरसी है उसका पूरा बचपना देश की इस आजादी में शामिल है | इसलिए देश को फिर से नेताजी को पढना होगा लिखना होगा सीखना होगा |

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'