संजय धर द्विवेदी
राष्ट्रभक्त के गीतों संग हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम
लालापुर, प्रयागराज । पूरे देश के साथ उत्तर प्रदेश के सीमांचल क्षेत्र लालापुर में भी 74वें गणतंत्र दिवस पर माँ शिवकुमारी इण्टर कॉलेज भटपुरा -लालापुर में, विद्यालय के प्रबंधक विवेक कुमार शुक्ला (एडवोकेट) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक / कर्मचारी क्षेत्र की कुछ सम्मानित अभिभावक भी उपस्थित रहे। प्रबंधक विवेक कुमार शुक्ला (एडवोकेट) एवं प्रधानाचार्य नागेश कुमार शुक्ला अतिथियों संग दीप प्रज्वलित कर भारत माता मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लेते हुए महापुरुषों एवं शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया मुख्य अतिथि विवेक कुमार शुक्ला ने उपस्थित बच्चों अभिभावकों एवं ग्रामीणों को 74 हमें गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 का राष्ट्रीय पर्व पूरे देश मनाते हुए लाखों अमर बलिदानों और महापुरुषों के गौरव गाथा का गुणगान कर रहा है आज तिरंगे की छटा को विश्व सल्यूट कर रहा है । अब 20 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ और अंग्रेजों के काले कानून से छुटकारा मिला 2014 से यह संविधान नित नए कीर्तिमान स्थापित करने लगा इस संविधान में देश में भेदभाव छुआछूत को कम कर अंतिम पायदान पर खड़े गरीब और दलित को विकास की मुख्यधारा में ला रहा है।उपस्थित लोगों को कुछ अध्यापकों ने गणतंत्र दिवस पर अपने सम्बोधन में बीर शहीदों का स्मरण किया। प्रबन्धक ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस मनाने के पीछे यह उद्देश्य है कि हम उस इतिहास को याद रखें कि स्वतंत्रता को प्राप्त करने में हमारे पूर्वजों ने कितना बलिदान दिया है। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बोर्ड परीक्षा बहुत नजदीक है शिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से चलायें। प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि समय-चक्र बनाकर विद्यालय से समयानुसार कक्षाएं संचालित करें।
प्रधानाचार्य नागेश कुमार शुक्ला ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रबन्धक को आश्वस्थ किया कि जो - जो निर्देश उन्होंने दिया है उनका अक्षरशः पालन किया जायेगा। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक विवेक शुक्ला एडवोकेट, प्रधानाचार्य नागेश कुमार शुक्ल,सुमेश शुक्ल,शीलू चतुर्वेदी हरी कान्त शुक्ला और विद्यालय के समस्त स्टाफ व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Today Warta