देश

national

पुलिस कमिश्नर प्रयागराज ने शंकरगढ़ में जन चौपाल लगाकर सुनी फरियादियों की फरियाद

Friday, January 27, 2023

/ by Today Warta



रावेंद्र शुक्ला

अंतर्राज्यीय बॉर्डर एवं शंकरगढ़ थाना का भी किया निरीक्षण

प्रयागराज/ शंकरगढ़। पुलिस कमिश्नर प्रयागराज रमित शर्मा ने देर रात्रि सूबे के मुखिया केआदेश के मद्देनजर जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र से सटे उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश बार्डर के चुंदवा गांव के पंचायत भवन में जन चौपाल लगाकर आए हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस बीच सहायक पुलिस आयुक्त यमुनानगर दीपक भुकर सहित एसीपी बारा सहित एमपी के जनेह थाना के उप पुलिस निरीक्षक भी मौजूद रहे। जन सुनवाई के दौरान पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा द्वारा सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए जल्द निराकरण का आश्वाशन दिया। वही इस जन सुनवाई में शंकरगढ़ खंड विकास अधिकारी राम विलास राय ने ब्लॉक स्तर पर चलने वाली सरकार की योजनाओं की जानकारी दी,वही नायब तहसीलदार बारा द्वारा राजस्व एवं तहसील स्तर पर मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी। जन सुनवाई के बाद पुलिस कमिश्नर ने यूपी एमपी बार्डर के पटहट बॉर्डर का निरीक्षण भी किया। जन सुनवाई के दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने अपनी बात रखते हुए यूपी एमपी बार्डर पर एक प्रवेश द्वार एवं एमपी यूपी के बॉर्डर को जोड़ने वाले गांव में एक पुलिस चौकी बनाने की बात कही जिससे दर्जनों गांव के लोगों को सुविधा हो सके। जिस पर कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि मैं उच्चाधिकारियों से बात करके जल्द की इसका निष्कर्ष निकलवाऊंगा।इस कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा, डीसीपी यमुनानगर दीपक भूखर, एसीपी बारा संतलाल सरोज,खंड विकास अधिकारी राम विलास राय, नायब तहसीलदार बारा,प्रधानसंघ अध्यक्ष पुष्पराज सिंह,शिक्षक संघ अध्यक्ष बृजेश सिंह सहित ब्लॉक के दर्जनों प्रधान ,गणमान्यजन एवं तमाम लोग मौजूद रहे। इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नर प्रयागराज रमित शर्मा व डीसीपी यमुनानगर दीपक भूकर ने शंकरगढ़ थाना का भी निरीक्षण किया। आम जनता ने थाना प्रभारी शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह की  बेहतर कार्य प्रणाली की पुलिस केआला अधिकारियों को अवगत कराते हुए तारीफों के पुल बांध दिए। जिससे सीपी व डीसीपी भी शंकरगढ़ पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की। इस मौके पर एसीपी बारा, थाना प्रभारी शंकरगढ़ व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'