रावेंद्र शुक्ला
बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों को कर दिया भाव विभोर
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ के कैंब्रिज हाई स्कूल में आज वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व प्रथम सरस्वती मां का पूजा अर्चना माल्यार्पण कर किया गया । कार्यक्रम के दौरान बच्चों नें लोगों का मन मोह लेने वाले गीत जैसे रघुवर तेरी राह निहारु, शिव तांडव, पूतना वध, सर्वश्रेष्ठ का नाटक गीतों के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया । वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमर बहादुर सिंह पूर्व प्राचार्य राजा कमलाकर इंटर कॉलेज ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है क्योंकि आज के परिवेश में पढ़ने के साथ-साथ मानसिक विकास भी बहुत जरूरी है इसी के साथ उन्होंने कालेज के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी एवं कॉलेज के सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में राजा कमलाकर इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अमर बहादुर सिंह, , प्रबंधक संतोष त्रिपाठी, प्राचार्य बालेंद्र पांडे, मनोज तिवारी ,मणि शंकर दुबे, बृजभान सिंह आदि मौजूद रहे ।

Today Warta