विभाग को मिला पहला महिला अध्यक्ष
प्रयागराज।इविवि में संगीत विभाग में अध्यक्ष के पद पर पहली बार किसी महिला को जगह मिली है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने प्रोफेसर रेनू जौहरी को संगीत एवं प्रदर्शन कला विभाग का अध्यक्ष बनाया है। प्रोफेसर रेनू ऐसी पहली महिला शिक्षिका है जिन्हें संगीत विभाग के तबला संभाग से अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल हुआ है। पूर्व विभागाध्यक्ष व राजा मानसिंह तोमर विश्वविद्यालय ग्वालियर की पूर्व कुलपति प्रोफेसर स्वतंत्र शर्मा ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया। पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विद्याधर मिश्र के निधन पर यह पद रिक्त चल रहा था। विभाग के छात्र छात्राओं ने और शिक्षकों ने इस पर खुशी जाहिर की है। प्रोफेसर रेनू जौहरी मूलतः बरेली के सिविल लाइंस की रहने वाली हैं। उन्होंने साहू राम स्वरूप महिला विश्वविद्यालय बरेली से ग्रेजुएशन किया था।
पीजी संस्कृत में बरेली कॉलेज से किया, इसके बाद यहीं से बीएड की डिग्री प्राप्त की। प्रयाग संगीत समिति की दिल्ली ब्रांच से तबले में प्रवीण किया। पीएचडी डिजिट एमजेपी यूनिवर्सिटी बरेली से किया।प्रोफेसर रेनू जौहरी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 9 फरवरी 2004 में लेक्चरर इन तबला के पद पर ज्वाइन किया था। 2019 में प्रोफेसर के पद पर प्रमोट की गईं। इनके पति अशोक कुमार श्रीवास्तव क्रॉप्स लिमिटेड में क्वालिटी मैनेजर हैं और रोहतक में पोस्टेड हैं।

Today Warta