सिविल लाइंस पुलिस चौकी में ताला बंद देख भड़के
प्रयागराज। शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में पुलिसकर्मी अपनी पुलिस चौकी छोड़कर गायब होने लगी है। गुरुवार रात सिविल लाइंस पुलिस चौकी पर ताला बंद देख पुलिस आयुक्त रमित शर्मा भड़क उठे। आधी रात को उन्होंने सिविल लाइंस से लेकर पुराने शहर तक पुलिस चौकियों का हाल देखा। जहां-जहां पुलिसकर्मी नदारत मिले, वहां की फोटो लेकर पुलिस के ग्रुप में शेयर करने लगे। इसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। देखते ही देखते पुलिसकर्मी सड़कों पर उतर गए। कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। वायरलेस में डीसीपी नगर, एसीपी समेत थाने की पुलिस को सीपी ने चेताया। नाइट ड्यूटी करने वालों की लोकेशन ली जाने लगी। देर रात तक खलबली मची रही। पुलिस आयुक्त ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी समझे नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद पुलिस आयुक्त पुलिसिंग में सुधार लाने के लिए रात में गोपनीय तरीके से चेकिंग कर रहे हैं। पुलिस की गाड़ी छोड़कर अकेले निगरानी पर निकल रहे हैं।

Today Warta