देश

national

तेरह साल की बालिका से दरिंदगी मामले में पुलिस ने आरोपी के घरवालों से की पूछताछ

Friday, January 13, 2023

/ by Today Warta



प्रयागराज। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अकबरपुर इलाके में तेरह साल की बालिका से दरिंदगी के मामले में शुक्रवार को भी पुलिस ने पूछताछ की। आरोपित नसीम को जेल भेजने के बाद पुलिस अब उसके घरवालों से पूछताछ कर रही है। मामले में कई और युवकों का नाम सामने आ रहा है। बुधवार रात बालिका की तबीयत बिगड़ गई थी। शुक्रवार को उसकी हालत में सुधार हुआ। अकबपुर में नूरी मस्जिद के पास रहने वाले नसीम के घर काफी दिनों तक एक परिवार रहा। इसके बाद वह परिवार पड़ोस में रहने लगा। उसी परिवार की 13 साल की बालिका को धमकी देकर नसीम ने तीन महीने पहले रेप किया। इसके बाद उसे डराया कि किसी को बताया तो हत्या हो जाएगी। इसके बाद नसीम कई बार बालिका से दरिंदगी करता रहा। वह लड़की को जबरन अपने साथ ले जाने लगा। बुधवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसने घरवालों से पूरी बात बताई। मामला सुनकर मोहल्ले में हंगामा मच गया। बालिका को डॉक्टर के पास ले जाया गया तो जांच के बाद पता चला वह गर्भवती है। देर रात घरवालों ने नसीम के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'