प्रयागराज। जिले में गुरुवार रात कोहरे से तो राहत मिली पर गलन बरकरार रही। 2 दिन से पढ़ रहे भीषण कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी पर गुरुवार की रात मौसम साफ रहा। शुक्रवार की सुबह से ही धूप खिली रही। 12 जनवरी को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने 14 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय विज्ञान विभाग के प्रोफेसर शैलेंद्र राय ने बताया कि 15 जनवरी से और कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। प्रयागराज में 15 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने की उम्मीद है। इससे सर्दी का सितम जारी रहेगा।

Today Warta